गणेश विसर्जन झांकियों को लेकर पुलिस की अहम बैठक, आयोजकों को दिए सख्त निर्देश; सदर बाजार रूट पर बनी सहमति

  रायपुर। राजधानी में गणेश विसर्जन झांकियों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को गणेश उत्सव समितियों के आयोजकों के साथ अहम बैठक की। C-4 भवन में दोपहर 3 बजे हुई बैठक में पुलिस के साथ जिला प्रशासन, नगर निगम, PWD, स्वास्थ्य विभाग और SDRF के अधिकारी मौजूद रहे। रूट, समय और व्यवस्था को लेकर निर्देश बैठक में पुलिस अधिकारियों ने झांकी आयोजकों को निर्धारित रूट, समय और क्रम का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही झांकियों को रास्ते में अनावश्यक रूप से रोकने से बचने और पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित वॉलंटियर्स तैनात करने को कहा गया। वॉलंटियर्स को पहचान […]