CG crime News : आरंग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में बुजुर्ग दंपती की हत्या; धारदार हथियार से वार की आशंका

  आरंग। रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बीरबीरा में बुजुर्ग दंपती की हत्या से सनसनी फैल गई। गांव में अपने घर में रह रहे 65 वर्षीय सदासी राम साहू और उनकी 62 वर्षीय पत्नी आसबती साहू की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। धारदार हथियार से हत्या की आशंका पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला नुकीले और धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि हत्या के पीछे की वजह और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी […]