Gujarat Road Accident: कच्छ में ट्रक-कार की भीषण टक्कर, आर्मी परिवार के 7 लोगों की मौत, उत्तराखंड से घूमने आया था परिवार
अहमदाबाद। गुजरात के कच्छ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। भुज-खावड़ा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग उत्तराखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं और आर्मी परिवार से जुड़े थे। भुज-खावड़ा हाईवे पर हुआ हादसा पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना भुज-खावड़ा नेशनल हाईवे पर हुई। ट्रक और कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में कार सवार सात लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि परिवार गुजरात के कच्छ जिले में घूमने आया था। हादसे के […]



