इंद्रावती टाइगर रिजर्व में दो बाघों का शिकार! कोर एरिया तक कैसे पहुंचे शिकारी, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल
० महाराष्ट्र से जुड़े संदिग्ध हिरासत में, खाल बरामद होने की चर्चा; वन विभाग और पुलिस की संयुक्त जांच जारी बीजापुर। छत्तीसगढ़ के इंद्रावती टाइगर रिजर्व (आईटीआर) से दो बाघों के शिकार की सनसनीखेज घटना सामने आने के बाद वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था कठघरे में आ गई है। रिजर्व के पासेवाड़ा कोर एरिया में हुई इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जिस इलाके में बिना अनुमति प्रवेश तक मुश्किल माना जाता है, वहां शिकारी आखिर कैसे पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल यह पहली बार नहीं है जब इंद्रावती टाइगर रिजर्व की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे हों। इससे पहले भी […]



