UP News : गोरखपुर से वांछित सुपारी किलर वाहिद अंसारी मुठभेड़ में मारा गया, इंस्पेक्टर समेत दो घायल
अंबेडकर नगर .शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात सुपारी किलर वाहिद अंसारी की मौत हो गई। शिव बाबा धाम परिसर के पास सुबह करीब 2:30 बजे हुई इस मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वाहिद अंसारी को गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, मुठभेड़ में शहर कोतवाल भूपेंद्र सिंह और एसओजी के सिपाही सोनू यादव भी घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वाहिद अंसारी बिल्लू इंदौरिया गैंग से जुड़ा हुआ था। वह गोरखपुर जिले में भी आपराधिक मामलों में वांछित […]



