Indigo Flight Emergency: गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में खराबी के बाद मचा हड़कंप
नई दिल्ली। गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को मंगलवार सुबह उड़ान के दौरान इंजन में खराबी की सूचना मिलने के बाद वापस गोवा एयरपोर्ट लौटना पड़ा। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने कुछ समय के लिए फुल इमरजेंसी घोषित की। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। 9:16 बजे गोवा से रवाना हुई थी फ्लाइट जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 ने मंगलवार सुबह करीब 9:16 बजे गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान के एक इंजन में तकनीकी समस्या की सूचना मिली। इसके बाद […]



