मणिपुर में फिर खूनी वारदात, उखरुल में दो गाड़ियों पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 महिलाओं समेत 4 की मौत
इंफाल: मणिपुर में हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उखरुल जिले में शुक्रवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने दो चारपहिया वाहनों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों वाहनों में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। इंफाल-उखरुल सड़क पर दो गाड़ियों को बनाया निशाना एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना इंफाल-उखरुल सड़क पर न्यू हेवन इलाके में हुई। यहां हथियारबंद संदिग्ध उग्रवादियों ने दो चारपहिया वाहनों पर गोलियां […]



