Uttarakhand Fire News: उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 33 मकान जलकर राख; 58 परिवार प्रभावित, पंचायत भवन और स्कूल भी खाक
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील स्थित पवाणी गांव में मंगलवार शाम भीषण आग लगने से भारी तबाही मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते 33 आवासीय भवन जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में गांव का पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गए। हादसे से कुल 58 परिवार प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों और राहत-बचाव टीमों को आग पर काबू पाने के लिए साढ़े चार घंटे से अधिक समय तक मशक्कत करनी पड़ी। साढ़े चार घंटे बाद आग पर पाया गया काबू जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम 4:49 बजे पवाणी गांव में आग लगने की […]



