Big News : उधमपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 2 आतंकवादी मारे गए; हथियार-गोला बारूद बरामद
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया है। यह कार्रवाई माजल्टा के ब्रट्टल इलाके में हुई, जहां खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर के मुताबिक, 16-17 सितंबर की रात खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस और सेना की पैरा स्पेशल फोर्सेज ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों को ढेर कर दिया गया। मौके से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी […]



