सूरजपुर में हाथियों का कहर: एक ही रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो ग्रामीणों की मौत, गांवों में दहशत

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथियों ने एक ही रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो ग्रामीणों की जान ले ली। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दो अलग-अलग जगहों पर हाथियों ने ली जान हाथी के हमले में मौत की पहली घटना प्रतापपुर क्षेत्र के सकलपुर में हुई। यहां कबरा कान वाले हाथी ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं, दूसरी घटना सूरजपुर वन परिक्षेत्र के सलका बीट अंतर्गत सोनपुर गांव में हुई। यहां भी एक हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई। धान की […]