एसईसीएल में “मिशन संबंध” के अंतर्गत शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन
० हितधारकों की शिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान की दिशा में एसईसीएल की नई पहल बिलासपुर। एसईसीएल द्वारा अपने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य हितधारकों की शिकायतों के प्रभावी एवं सुनियोजित समाधान हेतु “मिशन संबंध” के अंतर्गत शिकायत निवारण प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। यह पहल कंपनी के प्रत्येक उपक्षेत्र, क्षेत्रीय इकाई एवं मुख्यालय स्तर पर लागू की गई है, ताकि शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध और उत्तरदायी बन सके। प्रत्येक संचालन क्षेत्र में गठित प्रकोष्ठ में महाप्रबंधक (संचालन), स्टाफ ऑफिसर (मानव संसाधन), क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक, स्टाफ ऑफिसर (वि/यां), स्टाफ ऑफिसर (भू-राजस्व), स्टाफ ऑफिसर (सिविल), एवं स्टाफ ऑफिसर (सामग्री प्रबंधन) जैसे वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हैं। […]



