ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से हथियार और IED का डंप बरामद
जगदलपुर. ओडिशा के मलकानगिरी जिले में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। डिस्ट्रिक्ट वॉलंटियर फोर्स (DVF) ने बुधवार तड़के ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाकर माओवादी डंप बरामद किया। बरामदगी में हथियार, आईईडी, क्लेमोर माइन और अन्य माओवादी सामग्री शामिल है। आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली जानकारी पर चला अभियान सुरक्षा बलों को आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से पूछताछ के दौरान कुछ अहम जानकारी मिली थी। इसके आधार पर DVF की टीम ने मथिली थाना क्षेत्र के चेरकोटला, किर्मिती, कोटवापादर और कडाभाटा के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया।यह क्षेत्र छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दरभा और सुकमा जिले के पुषपाल थाना […]



