CG Big Breaking : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर बड़ा IED विस्फोट, डीआरजी के 3 जवान शहीद; 1 गंभीर रूप से घायल

  कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में डीआरजी की टीम शनिवार को सर्चिंग अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया आईईडी मिला, जिसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में डीआरजी इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले मौके पर ही शहीद हो गए। वहीं कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा गंभीर रूप […]

Big News : तेलंगाना में 47 माओवादियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, भारी हथियार भी सौंपे; नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

जगदलपुर/तेलंगाना। नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है, जहां तेलंगाना में 47 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस सामूहिक सरेंडर को नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है और इससे दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी (DVC) के लगभग खत्म होने की स्थिति बन गई है। बड़े नक्सली नेताओं की अगुवाई में आत्मसमर्पण इस आत्मसमर्पण की अगुवाई दो वरिष्ठ नक्सली नेताओं ने की। इनमें दक्षिण बस्तर DVC के प्रभारी हेमला आयथु उर्फ विज्जा 9वीं बटालियन कमांडर पोडियम लाचू उर्फ मनोज शामिल हैं। सरेंडर करने वालों में एक SCM स्तर का नेता, 3 DVCM/CyPCM स्तर के सदस्य, 24 ACM/PPCM कैडर और 19 पार्टी सदस्य […]

सोनाबेड़ा अभ्यारण्य में विस्फोटक सामग्री बरामद, CRPF की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

  गरियाबंद। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित सोनाबेड़ा अभ्यारण्य के ढेकुनपानी जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग अभियान के दौरान CRPF जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। जंगल से मिला विस्फोटक जखीरा जानकारी के अनुसार मौके से 70 नग जिलेटिन 3 स्टील कंटेनर 4 बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई ओडिशा के कोमना पुलिस कैंप की CRPF टीम द्वारा की गई। नक्सली गतिविधि की आशंका विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि यह सामान नक्सली गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है। सर्चिंग अभियान तेज घटना के बाद […]