छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज! समान नागरिक संहिता की उच्चस्तरीय समिति की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में हुई बैठक। रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर गठित उच्चस्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में आयोजित की गई। सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समान नागरिक संहिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। उच्चस्तरीय समिति के सदस्य रहे मौजूद बैठक में समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एम.के. राऊत, शत्रुघ्न सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार और सेवानिवृत्त प्राचार्य ज्योति रानी सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा समिति के सचिव […]