थाईलैंड के फुकेत में भीषण अग्निकांड, कमर्शियल बिल्डिंग में आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल
बैंकॉक। थाईलैंड के लोकप्रिय पर्यटन स्थल फुकेत में सोमवार तड़के भीषण अग्निकांड हो गया। यहां एक व्यावसायिक इमारत में लगी आग ने देखते ही देखते आसपास की कई इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुबह 3:17 बजे लगी आग, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन पुलिस के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3 बजकर 17 मिनट पर एक व्यावसायिक इमारत में आग लगी। इस भवन में वाहन किराये पर देने का कारोबार संचालित होता था। शुरुआती दौर में लगी आग ने तेजी से […]



