महादेव सट्टा एप पर CBI का बड़ा एक्शन: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों के नेटवर्क की जांच तेज

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की कार्रवाई तेज हो गई है। एप के प्रमुख प्रमोटरों में शामिल सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने देश के 6 राज्यों में बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने पैनल ऑपरेटरों से जुड़े 33 ठिकानों पर छापेमारी कर ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के नेटवर्क का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान कई जगहों पर लाइव सट्टेबाजी के पैनल संचालित होते मिले, जिन्हें तत्काल बंद करा दिया गया। 33 ठिकानों पर छापेमारी, डिजिटल सबूत जब्त CBI के मुताबिक, छापेमारी के दौरान जांच टीमों को मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। शुरुआती जांच में […]