रायपुर में जुटेंगे देशभर के 1000 से अधिक सीए विद्यार्थी, 6-7 जून को होगा राष्ट्रीय सम्मेलन ‘कर्तव्य 2026’

  रायपुर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) के बोर्ड ऑफ स्टडीज़ (ऑपरेशंस) के तत्वावधान में तथा रायपुर शाखा (CIRC) एवं CICASA के संयुक्त प्रयास से 6 और 7 जून 2026 को राजधानी रायपुर में ‘कर्तव्य 2026 – राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर से 1000 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंसी विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। “SYNC – Strategy, Youth, Network & Change” थीम पर आधारित इस सम्मेलन का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, नेटवर्किंग और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता से जोड़ना है। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों को सीखने, संवाद करने और अपने […]