CG Elephant Terror: कवर्धा में हाथियों का आतंक, केसमरदा गांव में दो घरों में तोड़फोड़, शादी के लिए रखे 9 बोरी चावल किए बर्बाद

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कुकदुर क्षेत्र के केसमरदा गांव में बीती रात चार हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने बस्ती में घुसकर दो घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखे खाद्य पदार्थों को खाकर बिखेर दिया। अचानक हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। आधी रात बस्ती में घुसा हाथियों का दल जानकारी के मुताबिक, केसमरदा गांव में रहने वाला बैगा परिवार अपने घरों में गहरी नींद में सो रहा था। इसी दौरान चार हाथियों का दल अचानक बस्ती में घुस आया। हाथियों […]