कही-सुनी (05 APRIL-2026) : क्या छत्तीसगढ़ में 2028 का चुनाव नए परिसीमन के साथ होगा ?

रवि भोई की कलम से माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में 2028 का विधानसभा चुनाव नए परिसीमन के आधार पर होगा। अभी नई जनगणना होनी है और 2027 तक जनगणना का काम पूरा होगा, पर अंतिम आंकड़े आने में समय लगेगा। संकेत हैं कि 2011 की जनगणना के आधार पर विधानसभा सीटों का निर्धारण होगा। छत्तीसगढ़ में अभी 90 विधानसभा सीटें हैं। कहा जा परिसीमन के बाद सीटें 135 तक पहुँच जाएगी। चर्चा है कि केंद्र सरकार 16 अप्रैल से दो-तीन दिन का संसद सत्र बुलवाकर इस बारे में फैसला लेने वाली है, इसके बाद स्थिति साफ़ होगी। कहा जा रहा है कि 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले […]

कही-सुनी (29 MARCH-26) : मई में साय मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल के संकेत

रवि भोई की कलम से चर्चा है कि पांच राज्यों के चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय मंत्रिमडल में व्यापक फेरबदल के आसार हैं। राज्य के कई मंत्रियों को लेकर लोगों की राय अच्छी नहीं बताई जा रही है। बताते हैं एक मंत्री जी ब्यूरोक्रेसी पर पकड़ बनाकर प्रशासन को अपने मन-मुताबिक हाँक रहे हैं। इससे कुछ मंत्री दुखी हैं, क्योंकि अफसर उनकी सुन नहीं रहे हैं। इसी वजह से कई मंत्रियों का अपने विभागीय सचिव से तालमेल बिगड़ा हुआ है। हल्ला है कि आरएसएस के अंदरूनी सर्वे में कई मंत्रियों के अगले चुनाव में जीत पाने की संभावना नजर नहीं आ रही है। खबर है कि ख़ुफ़िया रिपोर्टों […]

कही-सुनी (22 MARCH-2026) : छत्तीसगढ़ के राजनीतिक राज्यपालों की इच्छाएं

रवि भोई की कलम से पिछले 25-26 सालों में आईएएस-आईपीएस, सेना अधिकारी और राजनेता सभी तरह के विशिष्टजन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बने हैं। देखा गया है कि सक्रिय राजनीति से लोकभवन में आने वाले विशिष्टजन अपने रिश्तेदारों को भी राजनीति में उतारने की इच्छा रखते हैं। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे स्व बलरामदास जी टंडन अपने बेटे को सक्रिय राजनीति में लाने में लगे रहे, उनका बेटा चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष रहे। बताते हैं कि स्व. टंडन जी अपने पुत्र को चुनाव में भाजपा की टिकट दिलाने में लगे रहे। स्व. टंडन जी जनसंघ के जमाने के नेता थे। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे विश्वभूषण हरिचंदन अपने पुत्र को ओडिशा विधानसभा चुनाव […]

कही-सुनी (15 MARCH-26) : यूपीएससी को खबर नहीं, छत्तीसगढ़ का डीजीपी कौन ?

रवि भोई की कलम से कहते हैं कि यूपीएससी ने पिछले दिनों राज्य के मुख्य सचिव विकासशील को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के डीजीपी के बारे में खोज-खबर ली है। यूपीएससी ने कई महीने पहले छत्तीसगढ़ के डीजीपी के लिए दो नामों का पैनल राज्य सरकार को भेजा था, पर सरकार ने पैनल में से किसी को डीजीपी बनाने की जगह 1992 बैच के आईपीएस अरुण देव गौतम को प्रभारी डीजीपी बनाए हुए है। गौतम साहब को कार्यकारी डीजीपी बने साल भर से ज्यादा हो गया है। बताते हैं अब यूपीएससी ने सरकार से छत्तीसगढ़ के डीजीपी का नाम मांगा है। साथ ही यह भी पूछा है कि उसके द्वारा भेजे […]

कही-सुनी ( 08 MARCH-26) : अफीम की खेती में भाजपा नेता का हाथ

रवि भोई की कलम से दुर्ग जिले में एक भाजपा नेता द्वारा अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा नेता के अफीम की खेती वाली जगह पर ही पहुंच गए। अफीम की खेती का मामला तूल पकड़ने के बाद भाजपा ने अपने नेता को निलंबित कर दिया है, पर इस घटना से कई सवाल खड़े हो गए हैं। अफीम की खेती गैर कानूनी होने के बाद भी सत्तारूढ़ दल के एक पदाधिकारी ने पार्टी की साख की चिंता नहीं की। राज्य के मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों के इस भाजपा नेता के कई फोटो अब वायरल […]

कही-सुनी (01 MARCH-26) : क्या छत्तीसगढ़ में भी शराब घोटाले में फंसे लोग पाक-साफ़ हो जाएंगे ?

रवि भोई की कलम से शराब घोटाले में फंसे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के निचली अदालत से बरी होने के बाद छत्तीसगढ़ में भी चर्चा चल पड़ी है कि यहां भी शराब घोटाले में फंसे नेता और अफसर बेदाग छूट जाएंगे। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, भूपेश सरकार के आबकारी मंत्री कवासी लखमा और कई अफसरों को जमानत मिल गई है। कवासी लखमा विधानसभा के बजट सत्र में शामिल भी हो रहे हैं। आबकारी सचिव निरंजन दास, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और कुछ लोग जरूर अभी जेल में हैं। कहा जा रहा है राज्य […]

कही-सुनी (22 FEB-26) : बंगाल चुनाव के बाद भाजपा सत्ता-संगठन में बदलाव

रवि भोई की कलम से कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल और कुछ अन्य राज्यों के चुनाव के बाद देश के साथ भाजपा सत्ता और संगठन में फेरबदल होगा। चर्चा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में कुछ केंद्रीय मंत्री शामिल हो सकते हैं। सुनने में आ रहा है कि छत्तीसगढ़ के एक मंत्री भी नितिन की टीम में जा सकते हैं। तय माना जा रहा है कि नितिन की टीम में छत्तीसगढ़ से एक-दो नेता तो रहेंगे ही। राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम बनने के बाद राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें हैं। कुछ मंत्रियों को ड्राप करने के साथ कुछ के विभाग बदले जा सकते हैं। […]

कही-सुनी (15 FEB-26) : मार्च के बाद संघ में बड़े फेरबदल के आसार

  रवि भोई की कलम से चर्चा है कि मार्च में आरएसएस की वार्षिक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद बड़े स्तर पर फेरबदल के आसार हैं। कई राज्यों के संगठन महामंत्री बदले जाएंगे और कुछ नए प्रचारकों को भाजपा में भेजा जा सकता है। आरएसएस की वार्षिक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा हर साल मार्च में होती है। 2026 में हरियाणा के समालखा में आयोजित होने की संभावना है। इस महत्वपूर्ण बैठक में संघ के 2025-2026 के कार्यों की समीक्षा और 2026-2027 की कार्ययोजना पर विचार होगा। कहा जा रहा है कि इस बैठक में प्रांत प्रचारक की जगह क्षेत्रीय प्रचारक और विभाग प्रचारक की जगह संभाग प्रचारक […]

कही-सुनी (08 FEB-2026) : सीधी भर्ती वाले आईपीएस खफा

  रवि भोई की कलम से कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में सीधी भर्ती वाले आईपीएस कई जिलों में पदोन्नत आईपीएस अफसरों को पुलिस अधीक्षक बनाए जाने से खफा हैं। राज्य में 33 जिले हैं, जिनमें से 16 जिलों में पदोन्नत आईपीएस एसपी हैं। इनमें डीआईजी रैंक वाले सात पदोन्नत आईपीएस जिले की कमान संभाले हुए हैं। कहा जा रहा है कि राज्य के पहले पुलिस कमिश्नर पदोन्नत आईपीएस को बनाए जाने का दर्द भी सीधी भर्ती वाले अफसरों को है। खबर है कि राज्य के कई जिलों में पदोन्नत आईपीएस अफसरों को एसपी और एसएसपी बनाए जाने को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट भी वायरल हो रहा है। भाजपा सरकार […]

कही-सुनी (25 JAN-26) : छत्तीसगढ़ से कौन होगा नितिन नबीन की टीम में

रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ के प्रभारी रहे नितिन नबीन अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। नितिन नबीन अब अपनी टीम बनाने वाले हैं, ऐसे में चर्चा होने लगी है कि छत्तीसगढ़ से नितिन नबीन की टीम में कौन जाएगा ? बताते हैं कि नितिन नबीन की टीम का हिस्सा बनने के लिए भाजपा के कई नेता दौड़ में हैं, पर सबसे चर्चित नाम विधायक सुशांत शुक्ला का बताया जा रहा है। सुशांत शुक्ला भाजयुमो में नितिन नबीन के साथ काफी साल काम किए हैं। सुशांत शुक्ला युवा नेता और तेजतर्रार भी हैं। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि सुशांत शुक्ला नितिन नबीन की टीम में मंत्री […]