कही-सुनी (07SEPT-25) : छत्तीसगढ़ में 14 मंत्रियों का मामला हाईकोर्ट के पाले में
रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लंबे इंतजार के बाद पिछले महीने विदेश जाने से पहले अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर तीन नए मंत्री बनाए। इससे मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 14 हो गई। मंत्रिमंडल में अधिकतम संख्या का फार्मूला लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ में पहली दफे 14 मंत्री हुए। डॉ रमन सिंह ने 13 मंत्रियों से काम चलाया और भूपेश बघेल के कैबिनेट में भी 13 मंत्री रहे। कहते हैं कायदे से विधानसभा की सदस्य संख्या के अनुपात में 15 फीसदी से अधिक मंत्री नहीं होने चाहिए। छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 विधायक हैं ऐसे में 13.5 मंत्री होने चाहिए। भूपेश बघेल […]



