कही-सुनी 26 JULY-26 : रिटायर्ड लोगों के भरोसे छत्तीसगढ़ बिजली बोर्ड

रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ बिजली बोर्ड राज्य का कमाऊ उपक्रम है और जनता से सीधा वास्ता रखने वाला भी। सरकार ने इस बोर्ड को रिटायर्ड लोगों के हवाले कर दिया है। छत्तीसगढ़ बिजली बोर्ड के अधीन तीन कंपनियां हैं, तीनों ही कंपनियों के प्रबंध संचालक सेवावृद्धि पर चल रहे हैं। कहते हैं इनको एक बार-दो बार सेवावृद्धि नहीं मिली, बल्कि तीन-चार बार सेवावृद्धि मिल चुकी है। ऐसा लग रहा है बिजली बोर्ड में कंपनी के एमडी बनने लायक अफसर ही नहीं हैं। बताते हैं जेनरेशन कंपनी के एमडी संजीव कुमार कटियार चौथी बार जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद भी उन्हें दो बार एक्सटेंशन मिल चुका है। […]