कही-सुनी (18 JAN-26) : भाजपा में तीसरी पीढ़ी के नेताओं को तैयार करने का अभियान
रवि भोई की कलम से चर्चा है कि नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही भाजपा के भीतर तीसरी पीढ़ी के नेताओं की फौज तैयार की जाएगी। माना जा रहा है कि नितिन नबीन की टीम में 50 साल की आयु वर्ग के नेता ज्यादा होंगे। इससे साफ़ है कि भाजपा की दूसरी पंक्ति के नेता छंट जाएंगे। कहा जा रहा है कि इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ पर भी पड़ेगा। राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ के युवा चेहरों को मौका मिल सकता है, वहीं 2028 के विधानसभा चुनाव में पुराने और पहली और दूसरी पंक्ति के नेताओं की छंटनी हो जाएगी। भाजपा के भीतर जबरदस्त पीढ़ीगत बदलाव होने वाला है। तय माना […]



