हड़ताल के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अनोखा विरोध, काली माता बनकर किया प्रदर्शन

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का प्रदर्शन बुधवार को चर्चा का विषय बन गया। तीन दिवसीय हड़ताल के अंतिम दिन धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। एक महिला कार्यकर्ता को काली माता के रूप में सजाकर आरती उतारी जा रही थी। इसी दौरान एक अन्य महिला कार्यकर्ता को अचानक सवारी आने की बात सामने आई। इसके बाद धरना स्थल पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। काली माता का रूप धारण कर किया प्रदर्शन दरअसल, धमतरी में 2300 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तीन […]