CG Weather Today: चक्रवात अकवान का छत्तीसगढ़ में असर, 48 घंटे भारी! 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों की बढ़ी चिंता
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान (Cyclone Akvan) का असर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 और 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दक्षिणी, मध्य और उत्तरी इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ इलाकों में भारी वर्षा होने […]



