CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ में अब 425 रुपये क्विंटल होगी गन्ने की खरीदी, किसान संघ से चर्चा के बाद CM साय का बड़ा फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के शक्कर कारखानों में अब गन्ने की खरीदी 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के बाद यह घोषणा की है। मुख्यमंत्री के इस फैसले को कवर्धा में चल रहे किसान आंदोलन से भी जोड़कर देखा जा रहा है। घोषणा के बाद कवर्धा में भारतीय किसान संघ के आंदोलन के स्थगित होने की खबर है। सीएम साय से किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव […]