Big News : कुलगाम आतंकी हमला: घायल दूसरे छत्तीसगढ़ के मजदूर ने भी तोड़ा दम, दोनों की मौत
० ईंट भट्ठे पर काम कर रहे दो प्रवासी मजदूरों को आतंकियों ने बनाया था निशाना, हमले की जिम्मेदारी TRF ने ली; सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तानी आतंकियों की भूमिका की जांच में जुटीं श्रीनगर/रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले में घायल दूसरे प्रवासी मजदूर की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही इस हमले में जान गंवाने वाले दोनों मजदूरों की मौत हो चुकी है। दोनों छत्तीसगढ़ के निवासी थे और कुलगाम के केलम इलाके स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। शुक्रवार देर शाम आतंकियों ने दोनों मजदूरों पर गोलीबारी की थी। हमले में 24 वर्षीय दीपक रात्रे की मौके पर ही […]



