दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुलसचिव को हाईकोर्ट से झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज
दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव भूपेंद्र कुमार कुलदीप को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। कुलसचिव पर पद का कथित दुरुपयोग करते हुए विश्वविद्यालय की दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी के वेतन से जबरन राशि वसूलने का आरोप है। घर में काम करने वाली महिला को विश्वविद्यालय में नौकरी देने का आरोप मामले के अनुसार, कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप के घर में खाना बनाने का काम करने वाली शुभांगी मराठे को करीब दो साल पहले विश्वविद्यालय में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया गया था। आरोप है कि महिला […]



