Cabinet Decisions: केंद्र सरकार के 5 बड़े फैसलों पर 20 हजार करोड़ से अधिक खर्च, डाकघरों का होगा कायाकल्प
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के बुनियादी ढांचे और डाक सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में पांच बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के इन फैसलों की जानकारी दी। इन परियोजनाओं पर कुल 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। इनमें विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने, बंदरगाह और हवाई अड्डे के विस्तार के साथ डाक विभाग के आधुनिकीकरण की योजनाएं शामिल हैं। किन पांच प्रमुख योजनाओं को मिली मंजूरी? कैबिनेट ने निर्माण एवं बुनियादी ढांचा उपकरण (सीआईई) विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र योजना के लिए 11 हजार करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। वहीं, तमिलनाडु के कामराजार पोर्ट पर दूसरे कंटेनर […]



