कोरबा में उफनते नाले में बही स्कॉर्पियो, गाड़ी में सवार 3 युवकों ने कूदकर बचाई जान

  कोरबा। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कोरबा शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शनिवार सुबह दादर नाले में पानी का बहाव इतना तेज था कि उसे पार करने की कोशिश कर रही एक स्कॉर्पियो बहकर नाले में समा गई। गनीमत रही कि वाहन में सवार तीनों युवकों ने समय रहते दरवाजा खोलकर बाहर छलांग लगा दी और अपनी जान बचा ली। नाला पार करने की कोशिश पड़ी भारी बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण दादर नाला उफान पर है। इसके बावजूद तीन युवक स्कॉर्पियो से नाला पार करने की कोशिश कर रहे थे। तेज बहाव के […]