Chhattisgarh Handloom: कोसा और हस्तशिल्प को मिलेगा ग्लोबल बाजार, निर्यात और डिजाइन विकास पर रायपुर में बड़ी कार्यशाला

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों को अब राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। इसी दिशा में छत्तीसगढ़ शासन के ग्रामोद्योग विभाग की ओर से रायपुर के न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में ‘हैण्डलूम/हैण्डीक्राफ्ट सेक्टर में निर्यात संवर्धन एवं डिजाइन विकास’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का फोकस राज्य के पारंपरिक हथकरघा, हस्तशिल्प और परिधान उत्पादों को आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप तैयार करने, निर्यात प्रक्रिया की जानकारी देने तथा डिजाइन, गुणवत्ता, ब्रांडिंग और बाजार से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराने पर रहा। ‘परंपरा से डिजाइन, डिजाइन से उद्यम और उद्यम से निर्यात’ कार्यक्रम में विभागीय […]