परिसीमन विधेयक के खिलाफ INDIA गठबंधन एकजुट, खरगे के आवास पर हुई बैठक; सरकार के खिलाफ बनेगी साझा रणनीति

नई दिल्ली। संसद में परिसीमन से जुड़े प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयक को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। केंद्र सरकार के संभावित कदम के विरोध में INDIA गठबंधन ने साझा रणनीति तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में शनिवार को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर गठबंधन के नेताओं की अहम बैठक हुई। बैठक सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली स्थित खरगे के 10, राजाजी मार्ग आवास पर आयोजित की गई। इसमें INDIA गठबंधन के घटक दलों के फ्लोर लीडर्स शामिल हुए। इसके अलावा गठबंधन से बाहर के विपक्षी दलों डीएमके, आम आदमी पार्टी (आप) और बीजू जनता दल (बीजद) सहित अन्य दलों […]