खल्लारी माता मंदिर रोपवे हादसा अपडेट : एक और श्रद्धालु की मौत, पत्नी और बच्ची की हालत गंभीर
रायपुर। खल्लारी माता मंदिर में हुए रोपवे हादसे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस दर्दनाक घटना में एक और श्रद्धालु की मौत हो गई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ गई है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय गोविंद स्वामी के रूप में हुई है, जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनका इलाज MMI अस्पताल में चल रहा था। वहीं उनकी पत्नी और बच्ची की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र में हुआ। पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक पहुंचने के लिए रोपवे का उपयोग किया जाता है। रविवार को नवरात्रि के चौथे दिन बड़ी संख्या में […]



