Rajasthan Road Accident: खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार, ट्रक से टकराई क्रूजर गाड़ी, 9 लोगों की मौत

राजस्थान। राजस्थान में एक भीषण सड़क हादसे में बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। हादसा कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे शंभूपुरा गांव के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार जानकारी के मुताबिक, क्रूजर गाड़ी में महाराष्ट्र के एक ही परिवार के कुल 15 लोग सवार थे। सभी राजस्थान में खाटू श्यामजी के दर्शन करने के बाद […]