भोपाल से रायपुर जा रहा 15 क्विंटल संदिग्ध पनीर जब्त, खाद्य विभाग को एनालॉग होने का शक

खैरागढ़। मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में खाद्य सामग्री की सप्लाई के दौरान 1500 किलो संदिग्ध पनीर पकड़े जाने का मामला सामने आया है। भोपाल से रायपुर जा रही एक पिकअप को खैरागढ़ जिले के साल्हेवारा चेकपोस्ट पर पुलिस ने रोककर जांच की। तलाशी के दौरान वाहन से 30 कार्टून पनीर बरामद हुए। शुरुआती जांच में खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसके एनालॉग पनीर होने की आशंका जताई है। हालांकि, पनीर की वास्तविक गुणवत्ता का पता प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। चेकपोस्ट पर जांच के दौरान पकड़ी गई खेप जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब सात बजे साल्हेवारा थाना के सामने पुलिस की टीम नियमित वाहन जांच कर रही […]