बिलासपुर में खूनी पारिवारिक विवाद: पत्नी के भाई ने जीजा पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला स्थित धूरीपारा में एक युवक पर उसके साले ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में समीर खान गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया और आरोपी ओमप्रकाश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। एहतियातन मोहल्ले में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। डेढ़ साल पहले युवती को भगाकर की थी शादी मिली जानकारी के मुताबिक, समीर खान अमूल दूध की गाड़ी चलाता है। करीब डेढ़ साल पहले उसने मोहल्ले में रहने […]