Bilaspur News: बर्खास्त GRP आरक्षक की संपत्ति का खुलासा, आय से 1.03 करोड़ ज्यादा खर्च; ACB ने कोर्ट में पेश किया अभियोग पत्र
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर ACB ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में जीआरपी के बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन के खिलाफ विशेष न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया है। जांच में आरोपी की ज्ञात आय के मुकाबले 1 करोड़ 3 लाख 33 हजार 33 रुपये 50 पैसे अधिक संपत्ति/व्यय पाए जाने का उल्लेख है। आय और खर्च का विस्तृत विश्लेषण करने के बाद ACB ने यह कार्रवाई की है। 86.76 लाख की आय, खर्च 1.90 करोड़ रुपये ACB की जांच के अनुसार, लक्ष्मण गाईन की जांच अवधि में कुल आय 86,76,270 रुपये पाई गई। वहीं, इसी अवधि में […]



