Surajpur News: पंप चोरी के आरोप में दो युवकों को पहनाई जूतों की माला, गांव में घुमाया; वीडियो वायरल
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पंप चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पंप चोरी से परेशान थे ग्रामीण यह मामला ग्राम पंचायत आमगांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गांव में लगातार हो रही पंप चोरी की घटनाओं से ग्रामीण परेशान थे। इसी बीच ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत कोट के दो युवकों को पकड़ लिया। आरोप है कि वे पंप चोरी कर महज […]



