Surajpur Crime: जिला जेल में दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने उठाया आत्मघाती कदम! हाथ पर मिले धारदार हथियार से कटने के निशान

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला जेल में बंद दोहरे हत्याकांड के आरोपी के हाथ में धारदार वस्तु से कटने के निशान मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। चोट लगने की जानकारी मिलते ही आरोपी को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दोबारा जेल भेज दिया गया। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या के प्रयास से जोड़कर देखा जा रहा है। मां-बेटे की हत्या का आरोपी है प्रवेश कुमार जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रवेश कुमार को 23 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। उस पर केशवनगर में एक शिक्षिका और उसके बेटे की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, हत्या […]

Surajpur News: पिता के साथ स्कूल से लौट रही 13 वर्षीय छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत; चालक गिरफ्तार

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय छात्रा की जान चली गई। विश्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवनगर इलाके में गिट्टी लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पैरेंट्स मीटिंग के बाद पिता के साथ लौट रही थी छात्रा मृत छात्रा की पहचान रिद्धिमा के रूप में हुई है। वह बिश्रामपुर के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ती थी। जानकारी के अनुसार, रिद्धिमा अपने […]

Surajpur News: पंप चोरी के आरोप में दो युवकों को पहनाई जूतों की माला, गांव में घुमाया; वीडियो वायरल

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पंप चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पंप चोरी से परेशान थे ग्रामीण यह मामला ग्राम पंचायत आमगांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गांव में लगातार हो रही पंप चोरी की घटनाओं से ग्रामीण परेशान थे। इसी बीच ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत कोट के दो युवकों को पकड़ लिया। आरोप है कि वे पंप चोरी कर महज […]

सूरजपुर में 26 वर्षीय शिक्षिका की मौत, घर में मिला शव; आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस

  सूरजपुर। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय महिला शिक्षिका की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। स्वामी आत्मानंद स्कूल में पदस्थ शिक्षिका का शव उनके घर में मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर में हुई घटना, परिजनों में मचा हड़कंप मृतका सलका क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रात के समय वह अपने घर में थी। इसी दौरान उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट […]

Surajpur News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, नहाने गए थे दोनों बच्चे

० सूरजपुर के चम्पानगर गांव में हादसा, बारिश से बढ़ी तालाब की गहराई बनी हादसे की वजह; पुलिस जांच में जुटी सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चम्पानगर गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे गांव के तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। घंटों की खोजबीन […]

सूरजपुर में नशे में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर, वीडियो वायरल; शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

  सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर कथित तौर पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। रामानुजनगर ब्लॉक का मामला जानकारी के अनुसार, यह मामला रामानुजनगर ब्लॉक के ग्राम शाल्ही स्थित खोरखोरीपारा प्राथमिक स्कूल का है। यहां पदस्थ हेडमास्टर हरिनंदन सिंह स्कूल समय के दौरान कथित रूप से शराब के नशे में पाए गए। वीडियो में दिखी नशे की हालत सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हेडमास्टर जमीन पर लेटे […]

झाड़ू की आड़ में 2 करोड़ का ‘हरा सोना’! बस से हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने पकड़ी 20 क्विंटल खेप

  सूरजपुर। गांजा तस्कर तस्करी के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे उनके मंसूबे नाकाम साबित हो रहे हैं। सूरजपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस के जरिए मध्यप्रदेश भेजी जा रही करीब 20 क्विंटल गांजा की खेप जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जयनगर थाना क्षेत्र के सिलफिली इलाके में पुलिस को संदिग्ध परिवहन की सूचना मिली थी। जांच के दौरान नीलम ट्रांसपोर्ट की एक बस को रोका गया, जो अंबिकापुर से मध्यप्रदेश के कटनी जिले की ओर जा रही थी। टोकरी में छिपाकर, ऊपर रखी थीं झाड़ू तलाशी […]