Raipur School Controversy: गुजराती स्कूल के कार्यक्रम पर विवाद, काजल हिंदुस्तानी और प्रबंधन के खिलाफ FIR की मांग; 2 दिन का अल्टीमेटम

  रायपुर। राजधानी के देवेंद्र नगर स्थित श्री गुजराती मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम से जुड़े कथित वीडियो सामने आने के बाद हुसैनी सेना ने देवेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। संगठन ने काजल हिंदुस्तानी, स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। क्या है आरोप? हुसैनी सेना के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर ने शिकायत में आरोप लगाया है कि कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम छात्रों को बाहर कर दिया गया और विद्यार्थियों से इस्लाम धर्म तथा मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर विवादित नारे लगवाए गए। संगठन ने कार्यक्रम की वीडियो […]