CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट के 4 बड़े फैसले, ग्रामीणों को मिलेगा नलजल अनुदान; अबूझमाड़ में खुलेगा शिक्षा का नया रास्ता
CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने से लेकर आदिवासी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की सुविधा देने तक कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने कुल चार अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई। इसके तहत पंचायतों को नलजल योजनाओं के संचालन के लिए आर्थिक सहायता और बेहतर प्रदर्शन पर प्रोत्साहन राशि मिलेगी। वहीं, अबूझमाड़ के विद्यार्थियों के लिए संचालित महाविद्यालय को तीन वर्षों में करीब 40.98 करोड़ रुपये का अनुदान देने का फैसला किया गया है। पंचायतों को मिलेगा नलजल अनुदान, नए नियमों को मंजूरी कैबिनेट […]



