Chhattisgarh News: चंडीगढ़ के ताज होटल में रायपुर के कारोबारी दीपक मित्तल की संदिग्ध मौत, कमरे में मिली शराब और दवाइयां; युवती से पूछताछ जारी
रायपुर/चंडीगढ़। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी 56 वर्षीय कारोबारी दीपक मित्तल की चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित पांच सितारा ताज होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह मार्कफेड की बैठक में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ आए थे और करीब दो दिनों से होटल में ठहरे हुए थे। बुधवार सुबह होटल के कमरे में बेसुध मिलने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कारोबारी के कमरे में रात के समय पहुंची एक युवती से भी पूछताछ की जा रही है। सुबह कमरे में बेसुध मिले कारोबारी जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6 बजे […]



