30 लाख की टमाटर की फसल से हुई बंपर कमाई, किसान ने सांवलिया सेठ को चढ़ाया 250 ग्राम का चांदी का टमाटर
भीलवाड़ा . मंडपिया स्थित प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में एक किसान ने मन्नत पूरी होने पर भगवान को अनोखी भेंट चढ़ाई। भीलवाड़ा जिले के कल्याणपुर गांव निवासी किसान जगदीश चंद्र प्रहलाद रेबारी ने करीब 250 ग्राम वजन का चांदी का टमाटर सांवलिया सेठ के चरणों में अर्पित किया। किसान ने अपनी 20 बीघा जमीन पर टमाटर की खेती की थी। खेती शुरू करने से पहले उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ से अच्छी फसल और बाजार में बेहतर भाव मिलने की मन्नत मांगी थी। फसल तैयार होने के बाद जब टमाटर बाजार में बेचे गए, तो किसान को करीब 30 लाख रुपये की आमदनी हुई। अच्छे भाव मिले तो पूरी की […]



