Kullu Road Accident: शादी समारोह से लौट रहे थे 5 लोग, खाई में गिरी कार, चार की मौत, एक घायल
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आनी उपमंडल के हरिपुर-नागन क्षेत्र में नेशनल हाईवे-305 पर एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ हादसा बताया जा रहा है कि हादसा मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। कार में करीब पांच लोग सवार थे और सभी कुमारसैन के बड़ागांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हरिपुर-नागन क्षेत्र में एनएच-305 पर […]



