CG IT Raid: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 जिलों में 16 टीमों की एक साथ छापेमारी

रायपुर/रायगढ़: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारियों और औद्योगिक संस्थानों के कई ठिकानों पर दबिश दी। रायपुर, रायगढ़, दुर्ग, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा में एक साथ छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई कथित कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी सूचनाओं के आधार पर की जा रही है। आयकर विभाग की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचकर दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से संबंधित रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। 16 टीमों ने तड़के एक साथ शुरू की कार्रवाई जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग ने इस अभियान के लिए 16 अलग-अलग टीमें गठित की थीं। इन टीमों ने बुधवार तड़के करीब 5 बजे पांच […]