छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तेज, 87 हजार किसानों को मिला 838 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

मंत्री केदार कश्यप ने उपार्जन केंद्रों में धान की सुरक्षा और भंडारण व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। प्रदेश के सभी 33 जिलों में किसान अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। 26 नवंबर तक राज्य में 1,11,629 किसानों से 4,43,888 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। इस धान का कुल समर्थन मूल्य 1,085 करोड़ 84 लाख रुपये है। सरकार की ओर से अब तक 87,242 किसानों को 838 करोड़ 58 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इस साल धान बेचने के लिए प्रदेश के 28 लाख 6 हजार 802 किसानों […]