Chhattisgarh Bus Fare: छत्तीसगढ़ में बस से सफर हुआ महंगा, सरकार ने जारी की नई किराया दरें; दिव्यांगों को 50% तक छूट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में यात्री बसों से सफर करने वाले लोगों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। राज्य सरकार ने यात्री बसों के किराये की नई दरें निर्धारित कर दी हैं। नई दरों की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित हो गई है। साधारण, डीलक्स और वातानुकूलित सुपर लग्जरी बसों के लिए अलग-अलग किराया तय किया गया है। वहीं, निर्धारित शर्तों के तहत दिव्यांग यात्रियों को किराये में 50 प्रतिशत तक की छूट देने का प्रावधान भी किया गया है। साधारण बस का किराया नई दरों के अनुसार, साधारण बस सेवा में शुरुआती 5 किलोमीटर के सफर के लिए प्रति यात्री 10 रुपये किराया देना होगा। इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के […]



