छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की दस्तक: राजनांदगांव में 43°C, कई जिलों में लू का अलर्ट
रायपुर।छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अब अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में एंटी साइक्लोन के प्रभाव के चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटों में तापमान लगभग 3 डिग्री तक बढ़ा है और आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना जताई गई है। बुधवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और कुछ स्थानों पर लू चलने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी […]



