छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे: तखतपुर में ट्राला चालक जिंदा जला, नारायणपुर में बस-ट्रक टक्कर में 17 घायल
तखतपुर। रायपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर समलपुरी ब्रिज के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्राला अज्ञात वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। इस हादसे में ट्राला चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड निवासी अरविंद भारद्वाज के रूप में हुई है। यह पूरी घटना सकरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और यातायात बहाल करने के लिए क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल अन्य मृतकों या घायलों की आधिकारिक […]



