CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने का अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। ऊपरी हवा में सक्रिय मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से 15 अक्टूबर से प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर बादल गरजने, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। मौसम में इस बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? राजधानी रायपुर में बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शहर में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री […]



