छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में होगी डिजिटल जनगणना, 62,500 कर्मचारी होंगे तैनात; 33 सवालों में जुटेगा पूरा डेटा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी जनगणना को लेकर राज्य सरकार ने विस्तृत तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार यह जनगणना दो चरणों में पूरी की जाएगी और इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी। पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें मकान सूचीकरण और आवासीय गणना की जाएगी। इसके बाद दूसरा चरण फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना के रूप में आयोजित किया जाएगा। जनगणना से पहले 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिकों को स्वयं ऑनलाइन जानकारी भरने की सुविधा (सेल्फ-एन्यूमरेशन) भी दी जाएगी। पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगवा और जनगणना […]